सुस्वागतम

DS EDUTECH या शैक्षणिक ब्लॉगवर आपले स्वागत आहे , देवराव जाधव ९४०४३६४५०९ .
दैनंदिन अभ्यासमाला दिनांक ऑक्टोबर २०२२ पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .
Online अभ्यास दिनांक 31 मार्च पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .

HAPPY NEW YEAR 2024

शनिवार, २ एप्रिल, २०२२

वाच्य

 वाच्य 


वाच्य की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से इस बात का पता चले कि वाक्य में क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म या भाव है, उसे वाच्य कहते हैं |


वाच्य के भेद :- वाच्य के तीन भेद होते हैं - 

कर्तृवाच्य 

कर्मवाच्य 

भाववाच्य 


कर्तृवाच्य की परिभाषा :- जहाँ क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के अनुसार हों और कर्ता ही प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य करते हैं |

उदाहरण :- 

1. बच्चा नहीं रोता |

2. मैं इतनी गरमी में सो नहीं सकता |

3. हम निबंध लिखेंगे |

4. अनुज खीर खाता है |

5. रीना ने भोजन बनाया |


कर्मवाच्य की परिभाषा :- जहाँ क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्म के अनुसार होते हैं और 'जा' धातु का प्रयोग होता है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं |

उदाहरण :-

1. बच्चों से पुस्तक पढ़ी जाती है |

2. तुम्हारे द्वारा पढ़ा जाता है |

3. धोबी से कपड़े धोए जा रहे हैं |

4. रोहित से दूध पिया जाता है |

5. मजदूरों से दीवार बनाई गई |


भाववाच्य की परिभाषा :- जहाँ क्रिया अकर्मक हो तथा क्रिया के लिंग और वचन कर्ता के अनुसार न होकर भाव के अनुसार हों तथा सदा पुल्लिंग एक वचन में ही हों, तो उसे भाववाच्य कहते हैं |

उदाहरण :-

1. मुझसे उठा नहीं जाता |

2. सुमन से दौड़ा जाता है |

3. दादीजी से चला नहीं जाता |

4. पक्षियों से रात में सोया जाता है |

5. गर्मियों में लोगों से खूब नहाया जाता हैं |


वाच्य परिवर्तन 


कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना -


1. कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाने के लिए - वाक्य के कर्ता के साथ यदि कोई विभक्ति लगी हो, तो उसे हटाकर से / द्वारा / के द्वारा लगा दीजिए | यदि कर्म के साथ विभक्ति लगी हो तो उसे भी हटा दीजिए |

2. कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में परिवर्तित कीजिए |


उदाहरण :-

कर्तृवाच्य  कर्मवाच्य

मुकेश सब्ज़ी लाता है |  मुकेश द्वारा सब्ज़ी लाई जाती है |

कवि ने कविता लिखी |  कवि द्वारा कविता लिखी गयी |

मैं खाना खाऊँगा |  मुझसे खाना खाया जाएगा |

रीना भूख नहीं सहती है |  रीना से भूख नहीं सहा जाता है | 

यह गिलास किसने तोड़ा है ?  यह गिलास किसके द्वारा तोड़ा गया है ?

बच्चे पुस्तक पढ़ते हैं |  बच्चों से पुस्तक पढ़ी

जाती है |

हम निबंध लिखेंगे |  हमसे निबंध लिखा जाएगा |

उसने पत्ते तोड़े |  उसके द्वारा पत्ते तोड़े

गए |

राधा शांत नहीं रहती है |  राधा से शांत नहीं रहा जाता है |

लड़का रोटी खाएगा |  लड़के से रोटी खाई जाएगी |


कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना 


कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाने के लिए -

वाक्य के कर्ता के तुरंत बाद  'से' या द्वारा का प्रयोग करें तथा वाक्य के अनुसार असमर्थता तथा समर्थता प्रकट करने वाली क्रिया का प्रयोग करें |


उदाहरण :- 

कर्तृवाच्य  भाववाच्य

बच्चे खेलते हैं |  बच्चों से खेला जाता है |

श्याम नहीं नहाया |  श्याम से नहीं नहाया

गया |

राधा गीत नहीं गाती |  राधा से गीत नहीं गाया जाता है |

मैं बैठ नहीं सकता |  मुझसे बैठा नहीं जाता |

हिरण दौड़ता है |  हिरण से दौड़ा जाता है |

रमेश पढ़ता नहीं है |  रमेश से पढ़ा नहीं

जाता है |

मुसकान नहीं सोती |  मुसकान से सोया नहीं जाता |

पक्षी उड़ते हैं |  पक्षियों से उड़ा जाता है |

गौरव नहीं हँसेगा |  गौरव से हँसा नहीं

जाएगा |

आओ, ज़रा घूमें |  आओ, ज़रा घूमा जाए |

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा