भविष्य काल
उदाहरण :-
रीना सिनेमा जाएगी |
मैं कल मेरठ जाऊँगी |
ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के आने वाले समय में होने का पता चल रहा है | इसलिए ये भविष्य काल की क्रियाएँ हैं|
भविष्य काल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में होने का बोध हो, उसे भविष्यकाल कहते हैं | भविष्य काल की पहचान गा, गी, गे आदि से होती है |
भविष्य काल के भेद
भविष्य काल के दो भेद होते हैं -
- सामान्य भविष्य काल
- संभाव्य भविष्य काल
***********************
सामान्य भविष्य काल
उदाहरण :-
आज वर्षा होगी |
हम इंदौर जाएँगे |
ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के आने वाले समय में सामान्य रूप से होने का पता चल रहा है |
सामान्य भविष्य काल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यकाल कहते हैं |
##################
संभाव्य भविष्य काल
उदाहरण :-
शायद कल हम सब माँ महाबलेश्वर जाएँ |
संभवतः इस वर्ष व्यापार में लाभ हो |
ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के होने का संदेह का पता चल रहा है |
संभाव्य भविष्य काल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में संभावना व्यक्त की जाती है, उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं |
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा