सुस्वागतम

DS EDUTECH या शैक्षणिक ब्लॉगवर आपले स्वागत आहे , देवराव जाधव ९४०४३६४५०९ .
दैनंदिन अभ्यासमाला दिनांक ऑक्टोबर २०२२ पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .
Online अभ्यास दिनांक 31 मार्च पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .

HAPPY NEW YEAR 2024

रविवार, २७ फेब्रुवारी, २०२२

भूतकाल हिंदी व्याकरण

 


भूतकाल 

उदाहरण :- 

शिखा नाच रही थी |

सोहम ने खाना खाया था |

ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के बीते हुए समय में होने का पता चल रहा है | इसलिए ये भूतकाल की क्रियाएँ हैं|

भूतकाल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के बीते हुए समय में होने का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं |  भूतकाल की पहचान था , थी , थे, आया , गया , लिया आदि से होती है |


भूतकाल के भेद (Kinds of Past Tense)

भूतकाल के छः भेद होते हैं -

- सामान्य भूतकाल 

- आसन्न भूतकाल 

- पूर्ण भूतकाल 

- अपूर्ण भूतकाल 

- संदिग्ध भूतकाल 

- हेतु और हेतुमद भूतकाल 

**********************

सामान्य भूतकाल

उदाहरण :- 

गीता ने खाना खाया |

रानी बाज़ार चले गई |

ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के सामान्य रूप से होने का पता चल रहा है |

सामान्य भूतकाल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से साधारणतः उसके भूतकाल में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं |

##############

आसन्न भूतकाल

उदाहरण :- 

क्षितिज स्कूल से आ चुका है |

राधा ऑफिस के लिए तैयार हो चुकी है |

ऊपर दिए गए वाक्यों में कार्य तुरंत पूरा होया है यह पता चल रहा है |

आसन्न भूतकाल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी- अभी समाप्त हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं |

@@@@@@@@@@@@@@

पूर्ण भूतकाल

उदाहरण :-

तनवी ने फूल तोड़ा था |

प्रभु कृष्ण ने कंस का वध करके प्रजाजनों को सुख प्रदान किया था |

ऊपर दिए गए वाक्यों में कार्य बीते हुए समय से बहुत पूर्व समाप्त हो चुका है यह पता चल रहा है |


पूर्ण भूतकाल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि क्रिया को समाप्त हुए बहुत समय बीत चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं |

%%%%%%%%%%%%%%%%

अपूर्ण भूतकाल

उदाहरण :-

शशांक टीवी देख रहा था |

चौराहे पर बड़ा जाम लगा था |

ऊपर दिए गए वाक्यों में कार्य बीते हुए समय में हुआ हो और अभी - अभी समाप्त होने वाला है या हुआ है यह पता चल रहा है |

अपूर्ण भूतकाल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया भूतकाल में हो रही थी, किन्तु समाप्त नहीं हुई थी, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं | 

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

संदिग्ध भूतकाल

उदाहरण :-

वह गया होगा |

अब तो गाड़ी स्टेशन से छूट गई होगी |

ऊपर दिए गए वाक्यों में कार्य बीते हुए समय में होने का संदेह है यह पता चल रहा है |

संदिग्ध भूतकाल की परिभाषा :- जिस क्रिया के भूतकाल में पूर्ण होने के विषय में निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता हैं, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते है |

&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&

हेतु और हेतुमद भूतकाल 

उदाहरण :-

यदि रोहन समय पर ध्यान देता, तो उसकी नौकरी नहीं छूटती |

यदि मैं भी मेहनत करती, तो परीक्षा में प्रथम आती |

ऊपर दिए गए वाक्यों में वह कार्य जो भूतकाल में पूर्ण हो सकते थे, परन्तु हो न सके यह पता चल रहा है |

हेतु और हेतुमद भूतकाल की परिभाषा :- जहाँ भूतकाल कि एक क्रिया दूसरे पर निर्भर होती है, वहाँ हेतुहेतुमद भूतकाल होता है |

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा