सुस्वागतम

DS EDUTECH या शैक्षणिक ब्लॉगवर आपले स्वागत आहे , देवराव जाधव ९४०४३६४५०९ .
दैनंदिन अभ्यासमाला दिनांक ऑक्टोबर २०२२ पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .
Online अभ्यास दिनांक 31 मार्च पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .

HAPPY NEW YEAR 2024

मंगळवार, २२ फेब्रुवारी, २०२२

उपसर्ग हिंदी व्याकरण

 


उपसर्ग की परिभाषा  :- जो किसी शब्द से पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता ला देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं |


उपसर्गों के पाँच भेद होते हैं :- 

1. संस्कृत के उपसर्ग 

2. हिंदी के उपसर्ग 

3. उर्दू के उपसर्ग 

4. अंग्रेज़ी के उपसर्ग 

5. संस्कृत के अव्यय 


संस्कृत के उपसर्ग 

उपसर्ग   अर्थ   उदाहरण 

अप - बुरा, गलत -  अपमान, अपशब्द, अपकार, अपयश, अपशकुन, अपहरण, अपव्यय, अपकीर्ति 

अव - नीचे, हीन, बुरा  - अवकाश, अवतार, अवगुण, अवनति

अति  - बहुत अधिक -  अत्यंत, अत्याचार, अत्यधिक, अतिरिक्त 

अधि - अधिक, बड़ा, ऊपर -  अधिकार, अध्यक्ष, अधिपति, अधिकारी 

अभि - चारों ओर, सामने -  अभिमान, अभिलाषा, अभिनय, अभिनेता, अभिव्यक्ति, अभ्यागत, अभियोग, अभिप्राय, अभिज्ञान, अभिनव 

अनु  - पीछे, बाद में, समान - अनुशासन, अनुकूल, अनुरूप, अनुराग, अनुदेश, अनुज, अनुचर, अनुगमन, अनुकम्पा, अनुमान, अनुसार 

आ -  तक, पूर्ण -  आजीवन, आमरण, आगमन, आजन्म, आदेश, आस्वादन, आरक्षण, आदान, आक्रमण 

उत - ऊँचा, ऊपर -  उत्थान, उत्तम, उद्घाटन, उत्कर्ष

दूर  बुरा, कठिन   दुर्घटना, दुर्गुण, दुर्बल, दुर्दशा 


निर - बिना, रहित -  निराशा, निर्भय, निर्धन, निर्जन, निर्माण, निर्लज, निर्माण, निर्दोष, निरापद  

परा -  विपरीत, पीछे -  पराजय, पराक्रम, पराधीन, पराभव 

परि - चारों ओर, अधिकत -  परिणाम, परिक्रमा, परिचय, परिश्रम, परिपूर्ण, परिमल, परिमाप, परित, परिशिष्ट, परिणय, परिच्छेद 

प्र - आगे, अधिक -  प्रचार, प्रगति, प्रबल, प्रयत्न, प्रत्येक, प्रदेश, प्रखर, प्रकाश, प्रभाव, प्रसार


प्रति -  हर - प्रत्येक, प्रत्युपकार, प्रतिशोध, प्रतिक्रिया, प्रतिदिन, प्रतिकूल 

वि  -  विशेष, भिन्न, बिना -  विज्ञान, विराम, विवाद, वियोग, विजय, विनय, विदेश, विपक्ष, विफल, विशेष, विचित्र, विकार, विचार 

सम - अच्छा, पूर्णता, अधिकार -  सम्मान, संपूर्ण, संबंध, संवाद, सन्यासी, संयम, संशय 

सु -   शुभ, अच्छा  - सुमन, सुपुत्र, सुशील, सुपात्र, सुयश, सुदेश, सुकर्म, सुमति, सुशिक्षित, सुमधुर, सुलभ, सुगम, सुयोग्य 

@@@@@@@@@@@@@@

हिंदी के उपसर्ग

 

उपसर्ग   अर्थ   उदाहरण 

अध - आधा -  अधखिला, अधकचरा, अधपका, अधसुना, अधमरा, अधजला 

अ / अन -  अभाव, निषेध - अजर, अचूक, अनमोल, अनजान 

औ  - बुरा  -  औघड़, औघट, औतार, औज़ार, औसर, औगुन 

उ - अभाव -  उऋण 

उन -  एक कम  - उनतीस, उनचास, उन्नीस, उनसठ, उनहत्तर, उनसठ 

क/ कु - बुरा -  कुचाल, कुटिल, कमाल

चौ -  चौर  - चौराहा, चौपाया, चौसर, चौकोर, चौमासा, चौगुना, चौकन्ना 

जन -  अभाव  - अनपढ़, अनगढ़, अनबन, अनजान, अनदेखा, अनागत, अनमोल, अनहोनी 

दु - कम -  दुलारा, दुगुना, दुहरा, दुबला, दुपहिया 

नि - बिना/ रहित  - निडर, निहत्था, निहाल, निठल्ला, निकम्मा, निपूत, निर्दोष, निर्मल, निबंध, निपुण

पर  -  दूसरा - परदेस, परपुरुष, परस्त्री, पराधीन, परलोक, परोपकार, परवश, परहित

भर -  पूरा  -  भरपूर, भरपेट, भरसक, भरमार, भरपाई

सु  - अच्छा -  सुफल, सुन्दर, सुघड़, सुडौल, सुबोध, सुलभ, सुपथ, सुजन

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

उर्दू के उपसर्ग

उपसर्ग   अर्थ   उदाहरण 

अल -  निश्चित - अलगरज़, अलबत्ता, अलकायदा   

ऐन -  ठीक/ पूरा -  ऐनवक्त, ऐनमौका, ऐनरोज़ 

कम  - थोड़ा  - कमज़ोर, कमअक्ल, कमउम्र 

खुश - प्रसन्न -  खुशमिजाज, खुशखबरी, खुशकिस्मत, खुशबु, खुशहाल, खुशदिल, खुशनुमा  

गैर -  भिन्न/ निषेध -  गैरज़िम्मेदार, गैरजमानत, गैरमुनासिब, गैरसरकारी, गैरकानूनी, गैरहाज़िर 

ना - नहीं/ अभाव  - नाराज़, नालायक, नापसंद, नामुमकिन, नाजायज़, नासमझ, नादान, नाउम्मीद 

ब - साथ - बखूबी, बतौर, बदौलत, बनाम 

बा  -  साथ  -  बाकायदा, बाइज़्ज़त 

बे -  बिना - बेअदब, बेईमान, बेखटके, बेचारा, बेरहम, बेगुनाह,  बेहोश, बेइज्जत, बेकसूर, बेदखल, बेलगाम, बेशर्म, बेनाम, बेकार   

बद - बुरा  - बदसलूकी, बदनाम, बदतमीज़, बदहज़मी 

बिला -  बिना  - बिलावजह, बिलाशक, बिलाकुसूर

ला  - बिना/रहित  - लाजवाब, लानत, लाचार, लाइलाज, लापता, लापरवाह, लावारिस 

हम  - समान -  हमसफ़र, हमदर्द, हमराही, हमनाम, हमराज़, हमशक्ल, हमजोली

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा