सुस्वागतम

DS EDUTECH या शैक्षणिक ब्लॉगवर आपले स्वागत आहे , देवराव जाधव ९४०४३६४५०९ .
दैनंदिन अभ्यासमाला दिनांक ऑक्टोबर २०२२ पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .
Online अभ्यास दिनांक 31 मार्च पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .

HAPPY NEW YEAR 2024

शुक्रवार, ११ फेब्रुवारी, २०२२

वाक्यांश के लिए एक शब्द

 


👉👉👉👉👉Online Test सोडवा

वाक्यांश के लिए एक शब्द 


जो शब्द अनेक शब्दों के स्थान पर अकेले ही प्रयोग किये जाते हैं , वे वाक्यांश बोधक शब्द कहलाते हैं |


अ से शुरू होने वाले वाक्यांश 


अपने देश की वस्तु – स्वदेशी

अपने ऊपर निर्भर रहने वाला - आत्मनिर्भर

अपनी इच्छानुसार किया जाने वाला कार्य - ऐच्छिक

अपनी इच्छा से सेवा करने वाला - स्वयंसेवक 

अपनी हत्या करने वाला - आत्मघाती 

अपनी प्रशंसा करने वाला - आत्मश्लाघी

अचानक घटित होने वाला - आकस्मिक

अच्छे कुल में उत्पन्न - कुलीन   

अच्छे आचरण वाला - सदाचारी 

अच्छी सहनशक्ति वाला - सहिष्णु    

अत्यंत सुन्दर स्त्री - रूपसी

अतिथि का सत्कार - आतिथ्य 

अधिक बोलने वाला - वाचाल  

अनुचित बात के लिए आग्रह - दुराग्रह 

अवज्ञा करने वाला - अवज्ञ 

अवश्य होने वाली घटना - भवितव्य 

अंदर छिपा हुआ - अंतर्निहित 


आ से शुरू होने वाले वाक्यांश 


आकाश में विचरण करने वाला - नभचर 

आकाश को चूमने वाला - गगनचुंबी

आशा से बहुत अधिक - आशातीत

आदि से अंत तक - आद्योपांत 

आँखों के सामने होने वाला - प्रत्यक्ष 

आँखों के सामने न होने वाला - परोक्ष 


इ से शुरू होने वाले वाक्यांश  


इतिहास से संबंधित - ऐतिहासिक 

इतिहास को जानने वाला - इतिहासज्ञ 

इतिहास से पहले का - प्रागैतिहासिक 

इंद्रियों को जीतने वाला - जितेन्द्रिय 

इंद्रियों से परे - इंद्रियातीत 


ई से शुरू होने वाले वाक्यांश  


ईश्वरीय भंडार का मालिक - कुबेर 

ईर्ष्या करने वाला - ईर्ष्यालु


उ, ए से शुरू होने वाले वाक्यांश  


उद्योग से सम्बंधित - औद्योगिक 

उचित कथन - उपयुक्त 

उपजाऊ भूमि - उर्वरा 

ऊपर कही गयी बात - उपर्युक्त

ऊपर चढ़ने वाला - आरोही 

ऊँचे कुल से संबंध रखने वाला - कुलीन 

एक व्यक्ति का राज्य - एकतंत्र 

 

क, ख, ग, घ से शुरू होने वाले वाक्यांश 


कम बोलने वाला - अल्पभाषी 

कम जानने वाला - अल्पज्ञ 

कमबुद्धि वाला - मंदबुद्धि 

कंजूसी से खर्च करने वाला - मितव्ययी 

कर्तव्य का पालन करने वाला - कर्तव्य परायण 

काम में लगा रहने वाला - कर्मठ

काम से जी चुराने वाला - कामचोर 

कार्य करने योग्य - करणीय 

काँटों से भरा - कंटकाकीर्ण  

किए हुए उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ 

किसी कार्य में निपुण - पारंगत 

किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाला - विशेषज्ञ  

खून से रँगा हुआ - रक्तरंजित 

गंगा का उदगम स्थान - गंगोत्री

गोद लिया हुआ - दत्तक  

घृणा करने के योग्य - घृणित

घोड़े पर सवार - घुड़सवार  


च, छ  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


चन्द्रमा के समान मुख वाली - चंद्रमुखी 

चारों वेदों को जानने वाला - चतुर्वेदी 

छः महीने में एक बार होने वाला - छमाही 

छोटा भाई - अनुज 


ज से शुरू होने वाले वाक्यांश 


जल में विचरण करने वाला - जलचर

जल से उत्पन्न होने वाला - जलज 

जगत का नाथ - जगन्नाथ 

जन्म से अंधा - जन्मांध  

जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज्य - प्रजातंत्र, जनतंत्र 

जंगल में स्वयं लगने वाली आग - दावानल, दावाग्नि  

जहाँ अनाथ रहते हों - अनाथालय

जहाँ जाना संभव न हो - अगम 

जहाँ जाने में कठिनाई हो - दुर्गम 

जीने की प्रबल इच्छा - जिजीविषा 

जिस काम का फल मिल चुका हो -  फलीभूत 

जिस पुरुष की पत्नी मर गई हो - विधुर

जिस पर मुकदमा चल रहा हो - अभियुक्त 

जिस पर उपकार किया गया हो - उपकृत 

जिसे कभी बुढ़ापा न आए - अजर  

जिसे किसी से लगाव न हो - अलिप्त, निर्लिप्त 

जिसे छोड़ा या हटाया न जा सके - अपरिहार्य / अनिवार्य 

जिसे जीता न जा सके - अजेय

जिसे जाना न जा सके - अज्ञेय 

जिसे दंड का भय न हो - उद्द्ण्ड 

जिसे मोक्ष की चाहत हो - मुमुक्ष 

जिसे सुनाई न दे - बधिर   

जिस स्त्री का पति मर गया हो - विधवा 

जिस स्त्री के संतान न हो - बंध्या 

जिसे स्पर्श करना वर्जित हो - अस्पृश्य 

जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य 

जिससे घृणा की जाए - घृणित


जिसका से शुरू होने वाले वाक्यांश  


जिसका अनुभव किया गया हो - अनुभूत 

जिसका आदि न हो - अनादि 

जिसका अंत न हो - अनंत 

जिसका उत्साह मर गया हो - निरुत्साही 

जिसका इलाज न हो सके - असाध्य / लाइलाज 

जिसका कोई आकार न हो - निराकार

जिसका कोई विकार न हो - निर्विकार 

जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक

जिसका कोई जोड़ न हो - बेजोड़

जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु

जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ   

जिसका किसी ने विरोध न किया हो - निर्विरोध   

जिसका कभी अंत न हो- अनंत

जिसका जन्म न हो - अजन्मा

जिसका जन्म स्वयं हुआ हो - स्वयंभू 

जिसका दो बार जन्म हुआ हो - द्विज 

जिसका दमन कभी न हो सके - अदम्य 

जिसका पार न पाया जाए - अपार 

जिसका बहुत यश हो - यशस्वी  

जिसका मन व ध्यान दूसरी तरफ़ हो - अन्यमनस्क

जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य 

जिसका मुँह हाथी का हो - गजानन

जिसका वर्णन न हो - अवर्णनीय  

जिसका ह्रदय विशाल हो - उदार

जिसका ज्ञान कम हो - अल्पज्ञ 


जिसकी से शुरू होने वाले वाक्यांश

जिसकी आयु छोटी हो - अल्पायु  

जिसकी आयु लम्बी हो - दीर्घायु 

जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा 

जिसकी उपमा न हो सके - अनुपम

जिसकी किसी विषय में जानकारी न हो - अनभिज्ञ 

जिसकी कोई इच्छा न हो - निस्पृह 

जिसकी गिनती न हो - अनगिनत

जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो - सुग्रीव

जिसकी गहराई का पता न चल सके - अथाह 

जिसकी बहुत ऊँची इच्छा हो - महत्वाकांक्षी 

जिसकी सीमा न हो - असीम 

जिसकी पत्नी मर गयी हो - विधुर  

जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो - परीक्षित 


जिसके  से शुरू होने वाले वाक्यांश  


जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि  

जिसके आर- पार न देखा जा सके - अपारदर्शक 

जिसके पास धन न हो - निर्धन 

जिसके पाँच मुख हों - पंचानन 

जिसके चार पद हों - चतुष्पद

जिसके टुकड़े हो गए हों - खंडित

जिसके दो पद हों - द्विपद  

जिसके मन में दया हो- दयालु

जिसके मन में कपट हो - कपटी 

जिसके मन में ममता न हो - निमोंही, निर्मम   

जिसके माता- पिता न हो - अनाथ 

जिसके वास का किसी को पता न हो - अज्ञातवासी 

जिसको कोई बोध न हो - अबोध 


जिसमें  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


जिसमें कोई संदेह न हो - निःसंदेह 

जिसमें कोई रस न हो - नीरस

जिसमें कोई कलंक न हो - निष्कलंक 

जिसमें दया न हो- निर्दयी

जिसमें ममता न हो - निर्मम 

जिसमें सब जानने की इच्छा हो - जिज्ञासु

जिसमें सहनशक्ति न हो - असहिष्णु  

जिसमें लज्जा न हो - निर्लज्ज 


जिसने  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


जिसने नया जन्म लिया हो - नवजन्मा

जिसने पूरा ऋण चूका दिया हो - उऋण 


जो  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


जो अनुकरण के योग्य हो - अनुकरणीय

जो अभी - अभी आया हो - नवागंतुक  

जो आगे की बात सोचता हो - अग्रसोची  

जो आधारहीन हो - निराधार 

जो आसानी से मिले - सुलभ 

जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष 

जो ईश्वर में विश्वास रखता हो - आस्तिक 

जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो- नास्तिक 

जो इंद्रियों से परे हो - अतिंद्रिय

जो इस संसार से अलग की वस्तु हो - अलौकिक 

जो कम बोलता हो - मितभाषी 

जो कर्म न करता हो - अकर्मण्य 

जो कभी न मरे - अमर

जो कभी बूढ़ा न हो - अजर 

जो कड़वा बोलता हो - कटुभाषी 

जो करने योग्य न हो - अयोग्य 

जो कठिनाई से मिले - दुर्लभ 

जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध 

जो कार्य कष्ट से साध्य हो - दुःसाध्य, कष्टसाध्य 

जो किए हुए उपकार को मानता हो - उपकारी 

जो किसी से न डरे - निडर 

जो किसी का पक्ष न ले - निष्पक्ष

जो कुछ न जानता हो - अज्ञ

जो गैर कानूनी हो - अवैध 

जो छिपा हुआ हो - गोपनीय

जो जानता हो - भिज्ञ   

जो जन्म से अंधा हो - जन्मांध 

जो टुकड़े - टुकड़े हो गया हो - खंडित 

जो डरता हो- डरपोक

जो थोड़ा बोलता हो - अल्पभाषी, मितभाषी 

जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया

जो देखने योग्य हो - दर्शनीय 

जो दूसरों पर उपकार करे - परोपकारी

जो दूसरों से ईर्ष्या रखता हो - ईर्ष्यालु  

जो दिखायी देता है - प्रत्यक्ष 

जो दिखायी न देता हो - अप्रत्यक्ष 

जो धन का दुरुपयोग न करे - मितव्ययी

जो धन का दुरुपयोग करे - अपव्ययी

जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी/ अनश्वर

जो निरंतर प्रयत्नशील रहे - कर्मठ 

जो पढ़ा - लिखा न हो - अनपढ़ / निरक्षर 

जो परिचित न हो - अपरिचित  

जो पहले हो चुका हो - भूतपूर्व 

जो पूरी तरह बर्बाद हो गया हो - ध्वस्त  

जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक 

जो प्राप्त न हो सके - अलभ्य

जो पृथ्वी से संबद्ध हो - पार्थिव 

जो फल - सब्जी खाता हो- शाकाहारी 

जो बहुत बोलता हो - बहुभाषी 

जो बात कही न गई हो - अनकही 

जो मांस खाता हो - मांसाहारी 

जो मांस न खाता हो - निरामिष 

जो मीठा बोलता हो - मृदुभाषी  

जो भविष्य में आने वाला हो - आगामी 

जो भूमि उपजाऊ हो - उर्वर 

जो भूमि उपजाऊ न  हो - ऊसर 

जो व्याकरण को जनता हो - वैयाकरण 

जो व्यक्ति अपनी बुराई के लिए प्रसिद्ध हो - कुख्यात

जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके - अनिवर्चनीय 

जो विश्वास के योग्य हो - विश्वसनीय 

जो विनीत या नरम न हो - अविनीत, दुर्विनीत

जो संभव न हो सके - असंभव 

जो सब जगह हो - सर्वव्यापक

जो सबसे आगे रहता हो - अग्रणी / अग्रगामी 

जो सबके साथ प्रेमपूर्वक बोलता हो - प्रियभाषी 

जो सहने योग्य न हो - असहनीय 

जो सामने न हो - परोक्ष 

जो होकर ही रहे - अवश्यंभावी

जो हाथों से लिखा हो - हस्तलिपि, पांडुलिपि

जैसा पहले कभी न हुआ हो - अभूतपूर्व  


त, द, ध, न  से शुरू होने वाले वाक्यांश

तीव्र बुध्दि वाला - कुशाग्र बुद्धि  

तमोगुण संबंधी - तामसी 

दस वर्षों का समूह - दशक 

दूर तक सोचने वाला - दूरदर्शी 

दूसरे देश की वस्तु - विदेशी 

दूसरे देशों से मँगाया जाना - आयात 

दूसरे देशों को भेजना - निर्यात 

दूसरों से ईर्ष्या रखने वाला - ईर्ष्यालु

दूसरों का बुरा चाहने वाला - कुटिल 

दूसरों की भलाई करने वाला - परोपकारी 

दूसरों पर निर्भर रहने वाला - परजीवी /परावलंबी 

दूसरों के दोष ढूँढ़ने वाला - छिद्रान्वेषी 

दूसरे लोक से संबंधित - पारलौकिक  

देखने वाला - दर्शक 

देखने योग्य - दर्शनीय 

देश के विभिन्न भागों में घूमना - देशाटन 

दोपहर के बाद का समय - अपराहन

दोपहर से पूर्व का समय - पूर्वाह्न 

धनुष धारण करने वाला - धनुर्धर 

धर्म में निष्ठा रखने वाला - धर्मनिष्ठ 

धर्म में रत रहने वाला - धर्मात्मा 

धुएँ से भरा - धूम्राच्छादित 

न्यायशास्त्र को अच्छी तरह जानने वाला - नैयायिक 

नष्ट होने वाला - नश्वर

नीति को जानने वाला - नीतिज्ञ


प, भ, ब, म  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


पड़ोस में रहने वाला - प्रतिवेशी  

परदेश में जाकर बस जाने वाला - प्रवासी 

परस्पर एक - दूसरे पर आश्रित - अन्योन्याश्रित 

पानी में रहने वाला - जलचर 

पीछे चलने वाली - अनुगामिनी 

प्रतिदिन होने वाला - दैनिक 

प्रातः स्मरण करने योग्य - प्रातः स्मरणीय 

परिश्रम करनेवाला - परिश्रमी 

पश्चिम देश से संबंध रखने वाला - पाश्चात्य 

पुरुषत्व हीन व्यक्ति - क्लीव 

पत्तों से बनी कुटिया - पर्णकुटी 

फल खाकर ही रहने वाला - फलाहारी 

बहुत तेज़ चलने वाला - द्रुतगामी 

बहुत समय तक बना रहने वाला - चिरस्थायी 

बच्चों के लिए उपयोगी - बालोपयोगी 

बड़ा भाई - अग्रज 

बड़ी इमारत के टूटे - फूटे भाग - खंडहर 

बाँसुरी बजानेवाला - बाँसुरीवादक 

बिना वेतन काम करने वाला - अवैतनिक 

बिना सोचे किया हुआ विश्वास - अंधविश्वास 

बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र

बुरे आचरण वाला - दुराचारी 

भूत, भविष्य, वर्तमान देखने वाला - त्रिकालदर्शी 

भविष्य की सोचने वाला - दूरदर्शी 

मन में होने वाला ज्ञान - अंतर्ज्ञान   

महीने में एक बार होने वाला - मासिक 

मेहनत करने वाला - कर्मठ 


य, र, ल, व  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


यात्रा करनेवाला  - यात्री 

युद्ध में स्थिर रहने वाला - युधिष्ठिर 

रजोगुण संबंधी - राजसी 

रास्ता दिखने वाला - पथ- प्रदर्शक / मार्गदर्शक 

रास्ते से जाने वाला - पथिक  

रात्रि में घूमने वाला - निशाचर 

रेगिस्तान की धरती - मरुभूमि 

रोज़ होने वाला - दैनिक 

रोंगटे खड़े कर देने वाला - रोमांचकारी 

लेख की नकल - प्रतिलिपि 

लोहे के समान दृढ़ निश्चय वाला - लोहपुरुष

वन में रहनेवाला - वनवासी 

वस्तु को खरीदने वाला - क्रेता

वह जो जन्म न ले - अज

वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी 

वर्ष में एक बार होने वाला – वार्षिक

विज्ञान को जानने वाला - वैज्ञानिक 

विष्णु को मानने वाला - वैष्णव 

व्याकरण को जानने वाला - वैयाकरण 


श, स , ह  से शुरू होने वाले वाक्यांश 


शिव को मानने वाला - शैव 

शक्ति के अनुसार - यथाशक्ति 

समाज से संबंधित - सामाजिक

सब कुछ जानने वाला - सर्वज्ञ 

सबसे आगे रहने वाला - अग्रणी

सदा रहने वाला - शाश्वत

सम्पूर्ण संसार के स्वामी - अखिलेश्वर  

सम्पूर्ण पृथ्वी का राजा - चक्रवर्ती 

सहन करने वाला - सहनशील 

साथ में पढ़ने वाला - सहपाठी

सभी दिशाओं पर विजय प्राप्त करने वाला - दिग्विजयी  

सिर पर धारण करने योग्य - शिरोधार्य 

संध्या और रात्रि के बीच का समय - गोधूलि 

हर पंद्रहवें दिन आने वाला - पाक्षिक 

हानि को पूरा करना - क्षतिपूर्ति 

हँसता हुआ मुख - हँसमुख

हिरण जैसी आँखों वाली - मृगनैनी 


 क्ष से शुरू होने वाले वाक्यांश 


क्षण में या शीघ्र टूटने वाला - क्षणभंगुर

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा