अनेकार्थक शब्द :-
एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं I
शब्द अनेकार्थी शब्द
अंक - नाटक का अंक, भाग, गोद, गिनती के अंक, अक्षर
अर्थ - धन, अभिप्राय , प्रयोजन
अंबर - आकाश, वस्त्र
अगम - दुर्गम, अथाह, न चलने वाला, न जाने योग्य
अज - दशरथ के पिता, ब्रहमा, बकरा, जो पैदा न होया हो
अग्र - आगे का, सिरा, पहले , श्रेष्ठ
अर्क - सूर्य, रविवार, रस
आगम - शास्त्र, वेद , एक प्रमाण, भविष्य
आराम - बगीचा, विश्राम, शांति
अपेक्षा - आशा, तुलना
अक्षर - वर्ण , आत्मा, नष्ट न होने वाला, गगन
अघ - अपवित्र, पाप, पापी, दुःख, दुष्ट, दुष्कर्म
अवकाश - छुट्टी, अवसर, स्थान, फसला, गुंजाइश
आदि - प्रारम्भ, वगैरह
अच्छा - सुन्दर, उचित, सकुशल
अरुण - लाल रंग, बाल सूर्य, सूर्य का सारथी, सिंदूर , सोना
आधि - विपत्ति, अभिशाप, धरोहर, मानसिक पीड़ा
आस्था - विश्वास, सहारा, सभा, आदर
आतुर - उतावला, व्याकुल, उत्सुक, विकल
उत्तर - जवाब, बाद का , उत्तर दिशा, पिछला
उपाय - विधान, सेवा, इलाज, उपचार
कनक - सोना, धतूरा
कर - किरण, हाथ, सूँड, टैक्स, रश्मि
क्रिया - गति, व्याकरणिक शब्द
कृष्ण - काला, नीला, वासुदेव के पुत्र, अंधेरा पक्ष
कटक - सोना, समूह, सेना, घर, सोने का कड़ा, पैर में पहनने वाला
कुशल - निपुण, चतुर, खैरियत
कुल - सब, वंश
काम - रोज़गार, कार्य, प्रेम, बलराम
गुण - गुन, रस्सी, तीन गुन - सत, रज, तम
गुरु - शिक्षक, बड़ा, भारी, कला
गो - गाय, पृथ्वी, इंद्रिय
ग्रहण - लेना, धारण, सूर्य एवं चंद्रग्रहण
गति - सदगति, दशा, मोक्ष
भक्ति - अंग, भाग, पूजा सेवा
भेद - रहस्य, अंतर, प्रकार
भूत - बीता हुआ, प्रेत
बाजि - घोड़ा, पक्षी, बाण
वार - दिन, प्रहार
वर - सुन्दर, दूल्हा, श्रेष्ठ, आशीर्वाद
वर्ण - रंग, जाति, अक्षर
रूढ़ि - जन्म, प्रथा, चढ़ाई, विचार
लाल - पुत्र, लाल रंग, एक रत्न, एक चिड़िया
शशांक - चन्द्रमा, मोर
शिव - कल्याणकारी, शंकरजी
शिखी - पर्वत, अग्नि, मोर
श्यामा - स्त्री, यमुना, नदी, रात
सर - तालाब, जलाशय, सरोवर, तड़ाग
सारंग - सर्प, बाण, मृग, मेढ़क, कोयल, तालाब
सुरभि - सुगंध, पृथ्वी, गाय
संगम - मिलन, दो नदियों का मिलान स्थल, प्रेम
सूत - सारथी, सूत्र, धागा
हंस - आत्मा, पक्षी का नाम, सूर्य
हित - भलाई, प्रेम, लोभ
हलधर - बलराम, किसान, बैल
हरि - विष्णु, इंद्र, साँप, सिंह, सूर्य, तोता, बंदर
हार - गले में पहनने वाला, पराजय
हल - खेत जोतने के लिए प्रयुक्त होने वाला यंत्र, समाधान
पतंग - पक्षी, सूर्य, उड़ने वाली पतंग
पयोधर - पर्वत, स्तन, बादल
पट - कपड़ा, पर्दा, किवाड़
पृष्ठ - पीछे का भाग, पर्दा
पूर्व - पहले, एक दिशा
पद - ओहदा, पैर
चपला - बिजली, लक्ष्मी, चंचला
चरण - पैर, कविता का अंश, चलना
चीर - कुश्ती के दाँव - पेंच, वस्त्र, पट्टी
चक्र - पहिया, चाक, चलन, सेना
चाल - गति, चाल, चलन, रस्म
चेतन - परमात्मा, मन, आत्मा, सजीव
जाल - फंदा, झरोखा, माया, जादू
ज्येष्ठ - श्रेष्ठ, बड़ा, बड़ा भाई, एक महीने का नाम
जीवन - जल, वायु, प्राण
जड़ - अचेतन, मुर्ख, मूल
जलज - शंख, चंद्रमा, कमल, मोती
दल - पार्टी, पत्ता, समूह, पक्ष
दृष्टि - नज़र, अभिप्राय, विचार
दंड - सज़ा, डंडा, जुर्माना
धर्मराज - न्यायी रजा, यमराज, युधिष्ठिर
नग - पर्वत, वृक्ष, नगीना, संख्या
नंगा - नग्न, लुच्चा, बेशर्म, आदमी
नाग - हाथी, पर्वत, साँप, बादल
शृंखला - मेखला, क्रम, जंजीर
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा