विस्मयादिबोधक
बाप - रे- बाप ! इतना बड़ा साँप |
शाबाश ! तुम मैच जीत गए |
अच्छा ! तो यह सब तुमने किया है |
ऊपर लिखे वाक्यों में बाप - रे- बाप !,शाबाश !,अच्छा ! किसी न किसी भाव को दर्शाता हैं; जैसे - बाप - रे- बाप विस्मय के भाव को, शाबाश हर्ष के भाव को, अच्छा आश्चर्य के भाव को प्रकट करता है | ऐसे शब्दों को विस्मयादिबोधक शब्द कहते हैं |
विस्मयादिबोधक शब्द की परिभाषा :- ऐसे शब्द जो हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, स्वीकृति आदि के भाव को प्रकट करे, वे विस्मयादिबोधक शब्द कहलाते हैं |
विस्मयादिबोधक शब्द के भेद :-
- हर्षबोधक
- घृणाबोधक
- शोकबोधक
- आश्चर्यबोधक
- क्रोधबोधक
- स्वीकृतिबोधक
- अनुमोदनबोधक
- संबोधनबोधक
- चेतावनीबोधक
- आशीर्वादबोधक
- भयबोधक
1. हर्षबोधक
उदाहरण :-
वाह - वाह ! आपने तो कमाल कर दिया |
अहा ! कितने सुंदर आम लगे हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘वाह - वाह !’ तथा ‘अहा !’ हर्षबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो हर्ष और खुशी के भाव को प्रकट करे, वे हर्षबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- अहा !, वाह -वाह !, धन्य - धन्य !, शाबाश !, आहा ! आदि |
2. घृणाबोधक
उदाहरण :-
थू - थू ! कितनी कड़वी दवाई है |
छी: ! कितनी गंदगी बिखरी पड़ी है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में थू - थू ! तथा छी: ! घृणाबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो घृणा के भाव को प्रकट करे, वे घृणाबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- धत !, थू -थू !, धिक् ! छी: - छी:, दुर ! आदि |
3. शोकबोधक
उदाहरण :-
हाय ! वह गिर पड़ा |
बाप रे ! सुरेश तो बरबाद हो गया |
ऊपर दिए गए वाक्यों में हाय ! तथा बाप रे ! शोकबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो शोक और दुःख के भाव को प्रकट करे, वे शोकबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- हाय राम !, बाप रे !, हा !, आह !, हाय !, ओह ! आदि |
4. आश्चर्यबोधक
उदाहरण :-
बाप रे बाप ! इतनी ऊँची इमारत |
अरे ! आप कब आए ?
ऊपर दिए गए वाक्यों में बाप रे बाप ! तथा अरे ! आश्चर्यबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो आश्चर्य के भाव को प्रकट करे, वे आश्चर्यबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- वाह ! , हैं !, क्या !, अरे !, बाप रे बाप ! आदि |
5. क्रोधबोधक
उदाहरण :-
धत ! वह दौड़ एक धोखा थी, फ़रेब थी |
जा - जा ! मैं तुझसे डरता नहीं हूँ |
ऊपर दिए गए वाक्यों में धत ! तथा जा - जा ! क्रोधबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो क्रोध के भाव को प्रकट करे, वे क्रोधबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- चुप !, धुत !, अबे !, जा-जा ! आदि |
6. स्वीकृतिबोधक
उदाहरण :-
जी हाँ ! मैं कल मुंबई जा रहा हूँ |
ज़रूर ! कल मैं तुम्हारे घर आऊँगा |
ऊपर दिए गए वाक्यों में जी हाँ ! तथा ज़रूर ! स्वीकृतिबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो स्वीकृति के भाव को प्रकट करे, वे स्वीकृतिबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- हाँ !, अच्छा !, ज़रूर !, जी हाँ ! आदि |
7. अनुमोदनबोधक
उदाहरण :-
ठीक ! मैं बारह बजे पहुँच जाऊँगा |
हाँ - हाँ ! तुम सही बोल रहे हो |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ठीक ! तथा हाँ - हाँ ! अनुमोदनबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो अनुमोदन के भाव को प्रकट करे, वे अनुमोदनबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- अच्छा !, हाँ - हाँ !, ठीक !, अवश्य ! आदि |
8. संबोधनबोधक
उदाहरण :-
अरे ! आप कब आए ?
ओ ! सब्ज़ी वाले कल बैंगन लाना |
ऊपर दिए गए वाक्यों में अरे ! तथा ओ ! संबोधनबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो संबोधन के भाव को प्रकट करे, वे संबोधनबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- अरे !, रे !, अजी !, लो !, ओ ! हे ! , हो ! आदि |
9. चेतावनीबोधक
उदाहरण :-
खबरदार ! आगे मत बढ़ना |
बचो ! आगे गड्ढा है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में खबरदार ! तथा बचो ! चेतावनीबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो चेतावनी के भाव को प्रकट करे, वे चेतावनीबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- सावधान !, होशियार !, बचो !, खबरदार ! आदि |
10. आशीर्वादबोधक
उदाहरण :-
दीर्घायु हो ! बेटा |
जियो ! तुम्हे मेरे भी उम्र लग जाये |
ऊपर दिए गए वाक्यों में दीर्घायु हो ! तथा जियो ! आशीर्वादबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो आशीर्वाद के भाव को प्रकट करे, वे आशीर्वादबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- जियो !, बने रहो !, दीर्घायु हो ! आदि |
11 भयबोधक
उदाहरण :-
बाप - रे - बाप ! इतना बड़ा चूहा |
हाय ! अब मेरा क्या होगा |
ऊपर दिए गए वाक्यों में हाय ! तथा हाय ! भयबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो भय और डर के भाव को प्रकट करे, वे भयबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- बाप रे !, बाप रे बाप !, हाय !, ओह ! आदि |
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा