पर्यायवाची शब्द
लोगों ने आग जलाई |
यज्ञ की अग्नि जल उठी |
आज हम पानी का घड़ा लाए |
गृह - प्रवेश में कलश रखा गया |
हिमालय पर्वत नेपाल और भारत के धरोहर है |
बकरी हरे भरे पहाड़ पर चरने गई |
ऊपर दिए गए वाक्यों में "आग" और "अग्नि" का प्रयोग अलग - अलग हुआ है | इसी प्रकार "घड़ा" "कलश", "पर्वत" और "पहाड़" का प्रयोग हुआ है | ऐसा इनमें सूक्ष्म अंतर के कारण ही हुआ है |
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा :-समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं | पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में अंतर अत्यंत सूक्ष्म होता है |
कुछ पर्यायवाची शब्द –
"अ" से शुरू होने वाले -
**********************
शब्द पर्यायवाची
अमृत = सुधा, सोम, अमिय, पीयुष, अमी
अतिथि = अभ्यागत, आगंतुक, मेहमान, पाहुन
अनुचर = परिचारक, दास, नौकर, भृत्य, सेवक
अनुपम = अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, निराला, अनूठा
अनुभव = स्पर्श, टटोलना, प्रतीत, समझना
अन्य = भिन्न, पृथक, दूसरा
अपमान = तिरस्कार, निरादर, उपेक्षा, बेइज्ज़ती
अवसर = मौका, सुयोग
अर्थ = धन, द्रव्य, मुद्रा, वित्त
अज्ञ = मुर्ख, नासमझ, अज्ञानी, अनजान
अहंकार = घमण्ड, अभिमान, दर्प, अहं, दंभ, गर्व
अंधकार = तम, अंधेरा, तिमिर, तमिस्र
असुर = राक्षस, दैत्य, निशिचर, निशाचर, दानव
####################
"आ" से शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
आनंद = हर्ष, प्रसन्नता, खुशी, आमोद, प्रमोद, उल्लास
आभूषण = गहना, ज़ेवर, अलंकार, भूषण
आकाश = नभ, गगन , अंबर, व्योम , आसमान
आग = अग्नि, अनल, आँच, पावक, ज्वाला, हुताशन
आदर = मान, प्रतिष्ठा, सम्मान
आदत = स्वभाव, व्यवहार, अभ्यास, प्रवृत्ति, लत
आदमी = नर , मानव, व्यक्ति, मनुष्य
आत्मा = देव, जीव, चैतन्य, अन्तः करण
आलस = आलस्य, कामचोर, सुस्ती
आश्वासन = तसल्ली, सांत्वना, ढाढस, दिलासा
आँख = नयन , लोचन, नेत्र , चक्षु, नयन, विलोचन
@@@@@@@@@@@@@@@@@@
"इ", "ई", "उ" से शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
इच्छा = चाह, कामना, अभिलाषा, आकांक्षा, मनोरथ
इंद्र = सुरेश, देवेश, सुरपति, देवराज, देवेंद्र, सुरेंद्र, पुरंदर, महेंद्र
ईश्वर = भगवान, प्रभु, परमात्मा, ईश, जगन्नाथ, जगदीश, परमेश्वर, दीनबंधु
उपदेश = शिक्षा, सलाह, सीख
उन्नति = उत्थान, उत्कर्ष, विकास, प्रगति, अभ्युदय
उपवन = बाग, वाटिका, बगिया, फुलवारी, उद्यान
अंधेरा = तम, तिमिर, अंधकार
अंग = अवयव, भाग, खंड
$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$
"क" से "घ" तक शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
कमल = जलज, पंकज, नीरज, अंबुज, वारिज, अरविंद, सरसिज, नलिन, राजीव, सरोज
कामदेव = मदन, मनसिज, मनोज, विश्वकेतु, काम, पंचशर, रतिपति, अनंग
कान = कर्ण, श्रवण, श्रुतिपट
कपड़ा = वस्त्र, चीर, अम्बर, परिधान
कुबेर = किन्नराधिपति, यक्षराज , धनपति
कुसुम = फूल, प्रसून, पुष्प, सुमन
किरण = अंश, कर, रश्मि, मारीच, मयूख
किनारा = तट, कूल, तीर, कगार
कोमल = सुकुमार, नरम, मृदु, मुलायम
कोष = खज़ाना, निधि, भंडार
कोयल = पिक, बसन्तदूत, श्यामा, कोकिला
कौशल = दक्षता, चातुरी, कुशलता, प्रवीणता, निपुणता, पटु
कृष्ण = श्याम, कान्हा, मोहन, मुरलीधर, केशव, घनश्याम, माधव, गोपाल
कृषक = किसान, खेतिहर, हलवाहा, हलधर, खेती जीवी
कृपा = दया, अनुकंपा, मेहरबानी
गणेश = लम्बोदर, एकदन्त, गजानन, मोदकप्रिय
गंगा = देवनदी , जाह्न्वी, सरिता, भागीरथी
गाय = गौ, धेनु, गऊ, सुरभि
गज = हाथी, हस्ती, मतंग, कुंजर
ग्रीष्म = गरमी, ताप, धाम, निदाघ
घर = सदन, भवन, आलय, गृह
घोड़ा = अश्व, हय, तुरंग, घोटक, वाजि, सैंधव
घी = घृत, हव्य, सर्पि
&&&&&&&&&&&&&&&&&
"च" से "झ" तक शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
चन्द्रमा = शशि, निशाकर, सुधाकार, मयंक, राकेश, इंदु
चाँदनी = ज्योत्सना, कौमुदी, चंद्रिका
चतुर = चालक, दक्ष, प्रवीण, निपुण, कुशल, पटु
चंचल = चपल, शरारती, व्याकुल, अधीर, बेचैन
छाया = बिंब, परछाई, प्रतिबिंब
जल = नीर, वारि, पानी, अम्बु, सलिल
जन्म = आविर्भाव, प्रादुर्भाव, उत्तपत्ति
जमुना = यमुना, सूर्यतनया, कालिंदी, रविसुता, श्यामा
जाड़ा = ठंड, शीतकाल, सर्दी, शिशिर
जीवन = प्राण, जान, आजीवन
ज़ेवर = गहना, आभरण, अलंकरण
ज़रूरी = वांछनीय, आवश्यक, अनिवार्य
जंगल = वन, कानन, अरण्य, विपिन
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
"त" से "न" तक शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
तालाब = सरोवर, जलाशय, सर, तड़ाग
तारा = उडगन, नक्षत्र, तारक, सितारा
तलवार = असि, करवाल, खंड्ग, कृपाण
तरीका = ढंग, कौशल, शैली, पद्धति, प्रणाली, क्रमबद्धता
तकदीर = भाग्य, प्रारब्ध, किस्मत
तीर = बाण, शर, शिलीमुख, इषु, आशुग
तरु = वृक्ष, विटप, पादप, पेड़, शाल, पर्णी
देवता = सुर, अमर, विवुध, अमर्त्य
द्रौपदी = पांचाली, नित्ययौवना, द्रुपद- सुता
दूध = क्षीर, दुग्ध, गोरस, पय
दिन = दिवस, वर, दिवा, वासर
दाँत = दंत, द्वीज, दशन
दुर्गा = चंडी, भवानी, चंडिका, काली, कल्याणी, कामाक्षी
दुष्ट = दुर्जन, अधम, नीच, खलु, कुटिल
दुःख = कष्ट, निषाद, पीड़ा, वेदना
ध्वजा = पताका, झंडा, निशान, केतु, ध्वज
धन = द्रव्य, दौलत, संपत्ति, वित्त, विभूति, अर्थ, मुद्रा, लक्ष्मी, श्री
धरती = धरा, ज़मीन, भूमि, भू, वसुधा, वसुंधरा
नरक = यमलोक, यमालय, यमपुर
नदी = सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला, सरित
नवीन = नया, नूतन, अभिनव, नव
नाव = नौका, जलवाहन, तरणी, तरी
नाद = स्वर, आवाज़, शोर
निर्भीक = अभय, निडर, निर्भय
नौका = नाव, तरणी, चपला
नौकर = सेवक, दास, गुलाम, परिचारक, अनुचर, भृत्य
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
"प" से "म" तक शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
पक्षी = विहग, पंछी, खग, पखेरू, नभचर, विहंग
पवन = वायु, समीर, अनल, हवा, मारुत
पत्ता = पात, दल, पत्र, पर्ण, किसलय
पवित्र = शुचि, पावन, शुद्ध, निर्मल
पथिक = पंथी, राही, मुसाफिर, बटोही, राहगीर
पत्थर = पाषाण, पाहन, अश्म, प्रस्तर
पति = स्वामी, नाथ, भर्ता
पत्नी = भार्या, कांता, वधू, परिणीता, गृहिणी, दारा, सहधर्मिणी
पार्वती = उमा, भवानी, दुर्गा, अपर्णा, रुद्राणी, शिवा
पंडित = विद्वान, बुध, प्राज्ञ, कोविद
पर्वत = नग, भूधर, अचल, गिरि, शैल, पहाड़
पुत्र = बेटा, सुत, तनय, आत्मज
पुत्री = बेटी, सुता, आत्मजा
प्रकाश = उजाला, दुति, ज्योति, प्रभु, ज्वाला
प्रभात = भोर, सवेरा, प्रातः काल
प्रेम = प्यार, प्रीति, अनुराग, स्नेह
फूल = पुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून
बादल = मेघ, घन, जलधर, जलद
बाल = अलक, कच, केश
बालक = शिशु, वत्स, बच्चा, लड़का
बन्दर = वानर, कपि, मर्कट, शाखामृग
बुद्धि = विवेक, अक्ल, प्रज्ञा, मति
ब्राह्मण = भूसुर, विप्र, द्विज, भूदेव
ब्रह्मा = प्रजापति, विधि, पितामह, विधाता, विरंचि, चतुरानन
बिजली = तड़ित, चपला, चंचला, दामिनी, विद्युत, सौदामिनी
भौंरा = मधुकर, मधुप, भँवरा, अलि, षट्पद,
मक्खन = माखन, नवनीत, दधिसार
माँ = जननी, माता, अम्बा, अम्बिका
मनुष्य = मानव, इंसान, व्यक्ति, नर, मनुज
महादेव = शिव, शंकर, पशुपति, नीलकंठ
मदिरा = मद्य, सुरा, शराब, मधु
मान = इज़्ज़त, प्रतिष्ठा, सम्मान
मार्ग = रास्ता, मग, राह, पंथ
मित्र = दोस्त, साथी, सखा, हमदम, दोस्त, मीत
मीन = मछली, मत्स्य, मकर
मोर = मयूर, शिखी, केकी, चन्द्रपाखी, कलगीधर
मोक्ष = परमपद, निर्वाण, मुक्ति
मूर्ख = मूढ़, जड़, अज्ञ
मृग = हिरण, हिरन, कुरंग, सारंग
मृत्यु = मौत, देहांत, निधन, देहावसान
%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%
"य" से "व" तक शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
युद्ध = रण, संग्राम, लड़ाई, समर, संघर्ष
रक्त = लहू, खून, शोणित, रुधिर
रत्न = मीठा, जवाहर, मरकत, माणिक्य
राक्षस = दानव, असुर, रजनीचर, दैत्य, दनुज
राजा = नरेश, भूप, भूपति, महीप, नृप
रावण = दशानन, राक्षसराज, लंकेश, लंकापति
रात्रि = निशा, रात, रजनी, यामिनी, विभावरी
लहर = तरंग, वीचि, उर्मि, हिलोरें
लक्ष्मी = कमला , श्री, पद्मा, रमा, चंचला
वायु = पवन, समीर, अनिल, हवा
वर्षा = बारिश, मेह, पावस, जलवृष्टि
वृक्ष = पेड़, तरु, पादप, विटप, द्रुम
वसंत = ऋतुराज, ऋतुपति, मधु, माधव
विकास = प्रगति, तरक्की, उत्थान
विजय = जीत, सफलता
विष्णु = लक्ष्मीपति, रमापति, विधु, अच्युत, नारायण, जनार्दन, पीतांबर
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
"श" से "ह" तक शुरू होने वाले -
शब्द पर्यायवाची
शरीर = अंग , तन, तनु , देह , बदन
शत्रु = दुश्मन, रिपु, बैरी, अरि, विपक्षी
शक्ति = ताकत, पराक्रम, विक्रम, बल
सरस्वती = वीणापाणि, भारती, शारदा, महाश्वेता
समुद्र = सागर, जलधि, उदधि, पयोधि, रत्नाकर
समूह = झुंड, वृन्द, दल, पुंज
सर्प = विषधर, नाग, भुजंग, अहि, ब्याल, साँप
साधु = संत, महात्मा, मनीषी, वैरागी, सन्यासी, ऋषि, मुनि
सारंग = हिरन, आँचल
सार्थक = महत्त्वपूर्ण, बोधगम्य, उचित, अर्थपूर्ण
सिंह = शेर, केहरि, पंचानन, मृगेंद्र, मृगराज
सुंदर = खूबसूरत, चारु, मनोहर, ललित, कमनीय, रमणीक, सौंदर्य, शोभा
सुत = बेटा, तनय, आत्मज, नंदन, पुत्र
सुबह = प्रातः, सवेरा, प्रभात
सुगंधि = महक, सुगंध, सुरभि, सौरभ, खुशबू
सूर्य = रवि, सूरज, आदित्य, दिनकर, भास्कर, भानु
स्त्री = महिला, औरत, नारी, कांता, रमणी, कामिनी, ललना, वामा, वनिता, अबला
संसार = जगत, विश्व, दुनिया, जग, भव
संकल्प = निर्धारण, निश्चय, निर्णय, दृढ़ता
सेना = दल, फौज, अनि, चमू, कटक
सेवक = दास, अनुचर, नौकर, परिचारक
सोना = हेम, कनक, स्वर्ण , कंचन
सौंदर्य = छवि, शोभा, सुंदरता, सुषमा
स्वर्ग = सुरलोक , देवलोक, अमरपुरी
स्वागत = अगवानी, अभिनन्दन, आवभगत, अधिग्रहण
हाथ = कर, पाणि, हस्त
हाथी = गज, हस्ती, दंती, करी, कुंभी, कुंजर
हिमालय = हिमांचल, गिरिराज, हिमाद्रि, गिरीश
हनुमान = बजरंगबली, बजरंगी, पवनपुत्र, महावीर, मारुती, केसरीनंदन
ह्रदय = दिल, मन, उर
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा