सुस्वागतम

DS EDUTECH या शैक्षणिक ब्लॉगवर आपले स्वागत आहे , देवराव जाधव ९४०४३६४५०९ .
दैनंदिन अभ्यासमाला दिनांक ऑक्टोबर २०२२ पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .
Online अभ्यास दिनांक 31 मार्च पर्यंत डाउनलोडसाठी उपलब्ध , डाउनलोड करण्यासाठी येथे क्लिक करा .

HAPPY NEW YEAR 2024

बुधवार, ९ फेब्रुवारी, २०२२

क्रियाविशेषण अव्यय और उसके भेद

 


👉👉👉👉Online Test

क्रिया विशेषण की परिभाषा :- जो अविकारी शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्रिया - विशेषण कहते हैं |

उदाहरण :-

सुन्दर लिखना  

तेज़ दौड़ना    

मीठा गाना   

रात भर पढ़ना 

आगे - आगे चलना  

थोड़ा हँसना  

अचानक गिरना  


कुछ क्रिया विशेषण शब्द :- अभी, रात भर, बिलकुल, चौंककर, आर- पार, आस - पास, तत्काल, पश्चात, अवश्य, जल्दी - जल्दी , प्रतिदिन आदि


क्रिया विशेषण के भेद :-

क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं। 

- कालवाचक क्रिया विशेषण 

- स्थानवाचक क्रिया विशेषण 

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण 

रीतिवाचक क्रिया विशेषण 


कालवाचक क्रिया विशेषण - 


उदाहरण :-

वह प्रतिदिन व्यायाम करता है |

मैं रोज़ पढ़ता हूँ |

 

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘प्रतिदिन’ तथा ‘रोज़’ कालवाचक क्रिया

 

विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने के समय की

 

सूचना देते हैं, वे कालवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं

 

जैसे दिनभर, रोज़, अभी, सदैव, कल आदि |

कालवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

कालवाचक क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं -

काल संबंधी - आज, कल, जब, तब, सायं, परसों, प्रातः काल आदि |

अवधि संबंधी - सदैव, सुबह से श्याम, दिनभर, रातभर, लगातार आदि |

बारंबारता संबंधी - बार - बार, कई बार, प्रतिदिन, प्रतिमाह आदि |

@@@@@@@@@@@@@@@

स्थानवाचक क्रिया विशेषण -


उदाहरण :-

ऊपर जाओ और पतंग वहाँ जाकर उड़ाओ |

रीना बाहर बैठी है |

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘ऊपर’, 'बाहर' तथा ‘वहाँ’ स्थानवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने के स्थान या दिशा की सूचना देते हैं, वे स्थानवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं जैसे ऊपर, बाहर, इधर- उधर, यहाँ- वहाँ, सामने, आसपास, मध्य, आर- पार, नीचे, निकट आदि |

################## 

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं -

स्थितिवाचक - यहाँ - वहाँ, भीतर, बाहर, निकट, आगे, आर- पार, मध्य आदि |

दिशावाचक - ऊपर, जिधर, उधर, किधर, नीचे, आमने - सामने, दाहिनी आदि |

विस्तारवाचक - यहाँ से वहाँ तक आदि |


परिमाणवाचक क्रिया विशेषण- 


उदाहरण :-

उतना खाओ जितना आवश्यक है |

मैंने अपने पूरे कपड़े रख लिए हैं |

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘उतना’, 'जितना' तथा ‘पूरे’ परिमाणवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया की मात्रा अथवा उसके परिमाण की सूचना देते हैं, वे परिमाणवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं जैसे :- अधिक थोड़ा, कम, ठीक, लगभग, तनिक, उतना, जितना, बारी - बारी आदि |

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के पाँच भेद होते हैं -

न्यूनतावाचक - तनिक, थोड़ा, जरा आदि |

अधिकतावाचक - अति, ज्यादा, अत्यंत आदि |

पर्याप्तवाचक - पर्याप्त, काफ़ी आदि |

तुलनावाचक - जितना, कितना, उतना आदि |

श्रेणी वाचक - बारी - बारी, थोड़ा - थोड़ा आदि |  

*******************

रीतिवाचक क्रिया विशेषण -


उदाहरण :-

बच्चा एकाएक चिल्ला उठा |

रोशनी अचानक छत से गिर पड़ी |

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘एकाएक’ तथा ‘अचानक’ रीतिवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने की रीति के विषय में सूचना देते हैं, वे रीतिवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं जैसे :- यथाशक्ति, वस्तुतः, अवश्य, सच, शायद, धीरे से, जल्दी - जल्दी, मात्र, बिल्कुल, कैसे, कभी नहीं, अक्सर, तेज़, मत आदि |

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

 

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के अनेक भेद होते हैं -

 

निश्चयवाचक - अवश्य, जरूर, वास्तव में, निस्संदेह आदि |

 

अनिश्चयवाचक - शायद, बहुधा, संभवतः, प्रायः, कदाचित आदि |

 

प्रश्नवाचक - क्यों, कहाँ, कैसे आदि |

 

निषेधवाचक - नहीं, मत आदि |

 

विधिवाचक - सहसा, सुखपूर्वक, ध्यानपूर्वक, हाथोंहाथ, शीघ्र

 

आदि |

 

आकस्मिकतावाचक - अचानक, अकस्मात, एकाएक आदि

 

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा