विशेषण
👉👉👉👉Online Test
गीता का घर बहुत बड़ा है | उसमें पाँच कमरे हैं|
उसका बगीचा बहुत सुंदर है |
गीता की छोटी बहन राधा
है | वह लंबी और पतली है| उसके घर में बूढ़ी दादी भी हैं | गीता की
मम्मी बहुत समझदार है |
गीता को हमेशा लाल कपडे पसंद है |
ऊपर लिखे अनुच्छेद में बड़ा, पाँच, सुंदर,
छोटी, लम्बी, पतली,
बूढ़ी, समझदार, लाल ये सभी शब्द अपने साथ आए संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैं, इन्हें विशेषण कहते हैं |
विशेषण की
परिभाषा :- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं |
उदाहरण :-
सतरंगी इंद्रधनुष
मीठा आम
मोटा लड़का
पाँच फूल
गरम दूध
ठंडी आइसक्रीम
करवा करेला
वीर सिपाही
स्वादिष्ट मिठाइयाँ
%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%
विशेषण के भेद
विशेषण के चार भेद होते हैं।
- गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक
विशेषण
- परिमाणवाचक
विशेषण
$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$
1. गुणवाचक विशेषण :-
उदाहरण :-
अंगूर खट्टे हैं |
ताजमहल बहुत सुंदर हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘खट्टे’ तथा ‘सुंदर’ गुणवाचक विशेषण शब्द है
|
परिभाषा
:- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण,
रंग, रूप, अवस्था,
आकार आदि का बोध कराते हैं, वे गुणवाचक विशेषण
कहलाते हैं |
जैसे :-
गुण- भला, उचित, अच्छा, ईमानदार, सरल, विनम्र, बुद्धिमानी, सच्चा,
दानी आदि।
दोष- बुरा, अनुचित, झूठा, क्रूर, कठोर, घमंडी, बेईमान, पापी, दुष्ट आदि।
रूप/रंग- लाल, पीला, नीला, हरा, सफेद,बैंगनी, सुनहरा, चमकीला,
धुँधला, फीका आदि।
आकार- सुन्दर, नुकीला, लम्बा, चौड़ा, सीधा, तिरछा, ऊँचा, मोटा, पतला आदि।
दशा/अवस्था- दुबला, पतला, मोटा, भारी, पिघला, गाढ़ा, गीला, सूखा, घना आदि।
स्थान- बाहरी पछियाँ, दायाँ,
बायाँ क्षेत्रीय, असमी, पंजाबी,
भारतीय, विदेशी आदि।
काल- नया, पुराना, ताजा,अगला, पिछला, मौसमी, नवीन, सायंकालीन मासिक आदि।
स्वाद- मीठा, कड़वा, नमकीन, तीखा, खट्टा, सुगंधित आदि।
स्थिति/दिशा- निचला, ऊपरी, उत्तरी, पूर्वी आदि।
स्पर्श- मुलायम, सख्त, ठंड, गर्म, कोमल, ख़ुरदरा आदि।
************************************
2. संख्यावाचक विशेषण
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं,
वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं |
जैसे :- चार, प्रतिदिन, प्रथम,
दोनों, सभी आदि।
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं -
- निश्चित
संख्यावाचक विशेषण
- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित
संख्यावाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
मेरे पास सात पेन्सिल हैं |
किशोर ने दौड़ में प्रथम स्थान
प्राप्त किया है|
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘सात’ तथा ‘प्रथम’ निश्चित संख्यावाचक
विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, वे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे
:- पहला, तीन, दो, सैकड़ो आदि।
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
मेरे पास कुछ पेन हैं |
कक्षा में बहुत कम छात्र उपस्थित
थे।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘कुछ’ तथा ‘कम’ अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध नहीं कराते हैं,
वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे :- कुछ, कम, कई, बहुत-से, थोड़े, अनेक आदि।
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की परिमाण (माप, तौल )का बोध कराते हैं, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे :- एक किलो, सात मीटर, दो लीटर, थोड़ा दूध, कुछ फल आदि।
परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं -
- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
- अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण :-
उदाहरण :-
रमेश चार लीटर दूध लाया |
उसकी कमीज़ में दो मीटर कपड़ा लगता है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘चार लीटर’ तथा ‘दो मीटर’ निश्चित परिमाणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित माप, तौल का बोध कराते हैं, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे :- एक किलो , सात मीटर, दो लीटर, दो सौ ग्राम आदि।
अनिश्चित
परिमाणवाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
गिलास में थोड़ा दूध था |
बैग में कुछ सब्जी हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘थोड़ा’ तथा ‘कुछ’ अनिश्चित परिमाणवाचक
विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित माप, तौल का
बोध नहीं कराते हैं , वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते
हैं |
जैसे :- थोड़ा सा दूध , कुछ फल , सब धन , बहुत पानी आदि।
@@@@@@@@@@@@@@@@@
4. संकेतवाचक विशेषण
उदाहरण :-
वह लड़का नहीं आया |
यह घोड़ा अच्छा है।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘वह लड़का’ तथा ‘यह घोड़ा’ संकेतवाचक विशेषण
शब्द है |
परिभाषा :- जो सर्वनाम शब्द विशेषण के रूप में प्रयोग किए जाते हैं
या किसी की और संकेत करते हैं, संकेतवाचक विशेषण कहलाते हैं |
जैसे :- यह आदमी, वे पौधे, वे लोग, वह लड़का आदि।
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक
विशेषण में अंतर :- कुछ, थोड़े, सब, अधिक, बहुत आदि शब्दों का
प्रयोग अनिश्चित संख्यावाचक व परिमाणवाचक दोनों प्रकार के विशेषणों में
प्रयुक्त होता है | जब इनका प्रयोग किसी ऐसी वस्तु से पूर्व
किया जाता है, जिसे गिना जा सके, तब ये
'अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण' कहलाते हैं | लेकिन जब इनका प्रयोग किसी ऐसी वस्तु
के पूर्व होता है, जिसको केवल नापा या तौला जाता है, तब ये 'अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण' कहलाते हैं |
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा